इंसान यदि कुछ भी कर गुजरने का हौसला रखता हो तो वह क्या नहीं कर सकता है इसके उदाहरण कभी कभी देखने को मिल जाते है . गाँवो में भूजल का स्तर गिरता जा रहा है जिसके कारण पेयजल का संकट दिनोदिन गहराता जा रहा है . मध्यप्रदेश में सिवनी जिले के छपारा से चार-पॉँच किलोमीटर दूर खैरी गाँव है . उस गाँव में पानी की भारी किल्लत वहां के निवासियो को झेलना पड़ती है .
गाँव में रामेश्वर राजपूत नाम का एक किसान रहता है . पानी की कमी के चलते उसकी फसले सिंचाई न होने के कारण लगातार तीन चार सालो से फसले सूख जाती थी और उसे और उसके परिवार को पीने के पानी के लिए भरी जद्दोजहद करनी पड़ती थी और इन कारणों से उसे भारी तकलीफों का सामना करना पड़ा .
इन्ही तकलीफों को झेलते झेलते उसे प्रेरणा मिली और एक बहादुर सिपाही की तरह फावडा तसला और कुदाली लेकर उसने खुद अकेले अपने खेत में कुँआ खोदना शुरू कर दिया . करीब छह माहो तक अथक परिश्रम कर २५ फुट गहरा खोद डाला और उस कुंये में पानी की धारा फूट पड़ी . कुंये पानी मिलने से उसके परिवार में खुशहाली की नई लहर दौड़ गई है . उसके खेत सिंचाई से लहलहा गए है और उसे और उसके परिवारजनों को भरपूर पीने का पानी उस कुंये से मिल रहा है .
पानी की विकराल समस्या से संकटग्रस्त उस गाँव के सारे लोग रामेश्वर किसान का हैरत अंग्रेज कारनामा देखकर दांतों तले अपनी अंगुली चबा लेते है . कहने और बताने का तात्पर्य यह है कि अगर व्यक्ति कुछ कर गुजरने का हौसला जज्बा रखता हो तो किसी भी कठिन से कठिन दुरूह कार्य को वह कर सकता है और उस कार्य में सफलता उसे जरुर अर्जित होती है . रामेश्वर किसान के हैरत अंग्रेज कारनामे को देखकर कई लोगो को प्रेरणा मिली है .
दृढ इच्छा संकल्पशक्ति सफलता का सबसे बड़ा सूत्र है .