29.9.08

उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी (पंखविलाब) के बारे में जाने.

एक ख़बर के मुताबिक स्तनधारी उड़ने वाली गिलहरी (पंख बिलाब) उमरिया जिले में लोगो के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है . बांधवगढ़ के दक्षिण में मैकल पठार के जंगलो में इस स्तनधारी दुर्लभ गिलहरी को देखने के लिए भारी संख्या में पक्षी प्रेमी जा रहे है . यह चमगादड़ की माफिक उड़ती है . वन्य जीव प्रेमियो के अनुसार यह दुर्लभ पक्षी सिर्फ़ मध्यभारत में पाया जाता है . देशभर में उड़ने वाले स्तनधारी पक्षियो की संख्या कम है . डिन्डोरी और उमरिया में इनकी मौजूदगी से सभी उत्साहित है . गिलहरी जैसे आकार का यह पक्षी चमगादड़ जैसे पंख लिए हुए है और इसे पंखविलाब भी कहा जाता है . .







यह सूर्यास्त के समय हलकी रोशनी हो तब निकलती है . दिन और रात में यह पेडो की डाली पर छिपाकर बैठी रहती है . एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर उड़कर जाती है . इसके तेज नुकीले दंत शिकार में मदद करते है . वन्यजीव विशेषज्ञों ने जानकारी दी है कि यह उत्तर भारत में दूसरी प्रजाति है . जबलपुर के जूलाजी म्युजिंयम में इसकी प्रतिकृति (अवशेष) मौजूद है . देखने में सुंदर यह उड़ने वाली गिलहरी १५०० फीट तक उडान भर सकती है . मध्यप्रदेश में यह प्रजाति बालाघाट और बांधवगढ़ में पाई जाती है .


फोटो अखबार से साभार-

.

11 टिप्‍पणियां:

Arvind Mishra ने कहा…

यह चमगादड़ की प्रजाती तो नहीं है ?

महेन्द्र मिश्र ने कहा…

arvind ji
yah chamagad prajati ki nahi hai .jeev expert declare kar rahe hai .

Arvind Mishra ने कहा…

Aaj to naheen kal check kartaa hoon !

राज भाटिय़ा ने कहा…

धन्यवाद

Anil Pusadkar ने कहा…

चमगादड जैसा ही लगता है,

Udan Tashtari ने कहा…

अजूबा!!

seema gupta ने कहा…

"very strange and amezing" thanks for sharing.

Regards

Nitish Raj ने कहा…

मेरे को तो ये कोई चमगादड़ की प्रजाति सी लगती है। सही कह रहे हैं आप जरूर ही ये लोगों को आकर्षित कर रही होगी।

महेन्द्र मिश्र ने कहा…

जैसा कि आपने कहा कि यह चमगादड़ है इस सम्बन्ध में इन सभी के विचार और जान ले.
यह अपने आप में दुर्लभ पक्षी है इसकी उमरिया पिपरिया में कम उपस्थति है . यह स्तनधारी
पक्षी सर सेन्ट्रल इंडिया में मिलता है .
डाक्टर- कैलाश चंद्रा
डायरेक्टर जूलाजिकल सर्वे आफ इंडिया
इस तरह के पक्षी इन दिनों उमरिया और आसपास के जंगलो में देखने को मिल रहे है .
इसे देखने लोग भरी संख्या में टूट रहे है
राजीव शर्मा
सीईओ जिला पंचायत उमरिया
उड़ने वाली गिलहरी अपने आप में अदभुत है
महम्मद खालिक
वन्य जीव विशेषग्य भोपाल
अरविन्द मिश्रा जी इन लोगो से संपर्क कर अधिक सटीक जानकारी मिल सकती है .
जहाँ तक मै समझता हूँ कि भ्रान्ति कम हो गई होगी .

admin ने कहा…

बहुत खूब। इसके बारे में सुना तो बहुत कुछ है, पर फोटो पहली बार देख रहा हूं। शुक्रिया।

रंजू भाटिया ने कहा…

मैंने तो पहली बार ही देखा ..दुनिया अजीबो गरीब है :)